ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ से पटना जाने वालों के लिए खुशखबरी! चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, आज ही बुक करें टिकट

दीपावली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। रेलवे द्वारा गोंदिया-पटना-गोंदिया के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे लगाएगी। इससे छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के यात्रियों को बिहार आने-जाने के लिए कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

गोंदिया से पटना के लिए इन तारीखों पर चलेगी ट्रेन

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल गोंदिया से 6 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।

वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 08896 पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल पटना से 7 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

दोनों दिशाओं में ट्रेन के कुल तीन-तीन फेरे निर्धारित किए गए हैं।

रायपुर समेत इन 9 स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

इस पूजा स्पेशल ट्रेन को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत दोनों दिशाओं में नौ स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव दिया गया है। इनमें शामिल हैं:

  1. गोंदिया
  2. डोंगरगढ़
  3. राजनांदगांव
  4. दुर्ग
  5. रायपुर
  6. भाटापारा
  7. बिलासपुर
  8. चांपा
  9. रायगढ़

गाड़ी की समय-सारिणी एवं ठहराव गाड़ी संख्या 08895 

गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन गोंदिया से 06 से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को 12.30 बजे रवाना होगी तथा डोंगरगढ़ आगमन 13.26 बजे, प्रस्थान 13.28 बजे, राजनादगाँव आगमन 13.50 बजे, प्रस्थान 13.52 बजे, दुर्ग आगमन 14.45 बजे, प्रस्थान 14.50 बजे, रायपुर आगमन 15.35 बजे, प्रस्थान 15.40 बजे, भाटापारा आगमन 16.30 बजे, प्रस्थान 16.32 बजे, बिलासपुर आगमन 18.00 बजे, प्रस्थान 18.10 बजे, चांपा आगमन 19.00 बजे, प्रस्थान 19.02 बजे, रायगढ़ आगमन 20.10 बजे, प्रस्थान 20.12 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 21.45 बजे, प्रस्थान 21.47 बजे, राऊरकेला आगमन 23.05 बजे, प्रस्थान 23.15 बजे, दूसरे दिन हटिया आगमन 02.10 बजे, प्रस्थान 02.15 बजे, रांची आगमन 02.30 बजे, प्रस्थान 02.40 बजे, मूरी आगमन 03.43 बजे, प्रस्थान 03.45 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 05.05 बजे, प्रस्थान 05.10 बजे, राजेन्द्रनगर टर्मिनल आगमन 15.38 बजे, प्रस्थान 15.40 बजे तथा 16.30 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी. (Gondia Patna Puja Special Train SECR)

पटना से 08896 नंबर के साथ रवाना होगी ट्रेन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08896 पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल  ट्रेन पटना से 07 से 21 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को 18.10 बजे रवाना होगी तथा राजेन्द्रनगर टर्मिनल आगमन 18.18 बजे, प्रस्थान 18.20 बजे, किउल आगमन 20.45 बजे, प्रस्थान 20.47 बजे, रांची आगमन 08.05 बजे, प्रस्थान 08.15 बजे, हटिया आगमन 08.30 बजे, प्रस्थान 08.35 बजे, राऊरकेला आगमन 11.40

बजे, प्रस्थान 11.48 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 13.58 बजे, प्रस्थान 14.00 बजे, रायगढ़ आगमन 15.28 बजे, प्रस्थान 15.30 बजे, चांपा आगमन 16.38 बजे, प्रस्थान 16.40 बजे, बिलासपुर आगमन 18.50 बजे, प्रस्थान 19.00 बजे, भाटापारा आगमन 19.40 बजे, प्रस्थान 19.42 बजे, रायपुर आगमन 21.50 बजे, प्रस्थान 21.55 बजे, दुर्ग आगमन 23.20 बजे, प्रस्थान 23.25 बजे, राजनादगाँव आगमन 23.41 बजे, प्रस्थान 23.43 बजे, तीसरे दिन डोंगरगढ़ आगमन 00.15 बजे, प्रस्थान 00.17 बजे तथा 03.00 बजे गोंदिया स्टेशन पहुंचेगी.

What's your reaction?

Related Posts