ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

OTT Release: दृश्यम 3 से प्रहार तक, 6 फिल्मों की रिलीज डेट आई सामने; जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

सिनेमा देखने वालों के लिए नवंबर का फेस्टिव महीना खास होने वाला है। इस महीने OTT प्लेटफार्म पर हाल में थिएटर पर रिलीज हुई फिल्में धमाका करने वाली हैं। अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस के नंबर्स हिला दिए थे अब ये फिल्म OTT पर आने को तैयार है। यामी गौतम अपनी फिल्म ‘नई नवेली’ से अच्छा कलेक्शन बेशक नहीं कर पाई हों लेकिन इस फिल्म ने एंटरटेन किया है। इसके अलावा राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार:द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दरार’, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ और कुनाल खेमू, प्रीति जिंटा की फिल्म ‘वाइब’ की OTT रिलीज डेट सामने आ गई है।

वाइब

कुनाल खेमू और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘वाइब’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल दिखाने में बेशक सफल नहीं हुई, लेकिन कुनाल खेमू ने साबित कर दिया कि कॉमेडी पर उनकी अच्छी पकड़ है। ‘मडगांव एक्सप्रेस’ जैसी फिल्म डायरेक्ट करने के बाद कुनाल ने ‘वाइब’ से भी इम्प्रेस किया था। अब ये फिल्म OTT प्लेटफार्म पर रिलीज हो रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 6 नवंबर यानी शुक्रवार को प्राइम वीडियो पर दस्तक दे रही है।

दायरा

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन ने मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘दायरा’ एक बहुत ही अलग मुद्दे पर बनी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी 2019 के हैदराबाद रेप केस पर बेस्ड मानी गई है। इस फिल्म की कहानी एक नाबालिग के एनकाउंटर के बारे में हैं जो रेप की घटना में शामिल था। थिएटर रिलीज के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। अब OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 13 नवंबर को रिलीज हो रही है।

द वन: फाॅर्स ऑफ द फोर्रेस्ट

एकता कपूर ने ‘द वन’ नाम की फिल्म प्रोड्यूस की है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने लीड रोल निभाया है। फिल्म की कहानी भक्ति-भाव से जुड़ी है। इस फिल्म में छठ पर्व को भी दिखाया गया है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अच्छी कमाई नहीं कर पाई। अब इसे आप OTT पर जल्द देख सकेंगे। ये फिल्म 20 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।

प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम

राजकुमार राव की फिल्म प्रहार के बायोग्राफिकल फिल्म है। फिल्म की कहानी साल 2008 में मुंबई के ताज होटल पर अटैक करने वाले आतंकी अजमल कसाब को फांसी की सजा दिलवाने के पीछे की कहानी है, एक तरह से कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है जिसे आप 27 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।

दृश्यम 3

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। साल 2015 में दृश्यम के साथ इसकी शुरुआत हुई थी। अब आखिरी कड़ी के साथ ये फ्रेंचाइजी खत्म हो गई है। दृश्यम के तीनों पार्ट ने ऑडियंस पर अलग छाप छोड़ी है। अब तीसरी कड़ी OTT पर आ रही है। फिल्म 27 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

नई नवेली

यामी गौतम ने अपनी पिछली फिल्मों से ऑडियंस पर छाप छोड़ी है। उन्हें फिल्म ‘हक’ में पसंद किया गया था। और हाल में थिएटर पर आई फिल्म ‘नई नवेली’ में उनकी परफॉरमेंस की तारीफ हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई। ऐसे में इसे OTT पर देखा जा सकता है। फिल्म 11 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी।

What's your reaction?

Related Posts