ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

नवरात्रि पर राशन कार्ड धारकों को सौगात, 2 महीने का चावल एक साथ देने की तैयारी

छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने का चावल एक साथ देने का फैसला लिया था। इसके लिए पहले 30 सितंबर तक चावल का वितरण करने की समयसीमा तय की गई थी। हालांकि, कई राशन कार्ड धारकों को तय समय तक चावल नहीं मिल सका था, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। अब ऐसे हितग्राहियों को राहत देने के लिए सरकार ने चावल लेने का अतिरिक्त मौका दिया है। इससे उन राशन कार्ड धारकों को फायदा मिलेगा, जो किसी वजह से निर्धारित अवधि में अपना राशन नहीं ले सके थे।

क्या करेगी सरकार ?

दरअसल, राज्य सरकार ने अब चावल लेने की तारीख बढ़ा दी है. अब ग्राहकों को 15 अक्टूबर तक चावल लेने के लिए मिलेगा. इसके लिए सरकार द्वारा 1 अक्टूबर को ऑनलाइन पोर्टल भी खोल दिया गया है.खाद्य विभाग ने इस संबंध में सभी राशन दुकानदारों को भी आदेश जारी कर दिया है. अब सभी दुकानदारों को 15 अक्टूबर तक दो महीने का चावल देना होगा.

मना नहीं कर सकते दुकानदार

सरकार ने चावल देने के निर्देश दुकान दारों को दे दिए हैं. वहीं, दुकानदार चावल देने से मना नहीं कर सकते. अगर कोई दुकानदार चावल देने से मना करते हैं तो, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहां, जो हितग्राही को हर हाल में दोनों महीने यानी कि सितंबर और अक्टूबर का चावल देना भी सरकार द्वारा अनिवार्य कराया गया है.

बताते चलें कि, कोर पीडिएस सिस्टम के तहत लोग शहर के किसी भी राशन के दुकान से चावल ले सकते हैं. नागरिक आपूर्ति निगम (नान) की ओर से तय समय में सभी राशन दुकानों तक दो महीने का चावल नहीं पहुंचाया जा सका था. इसी वजह से वितरण में देरी हुई. इसके बाद ही सरकार ने अतिरिक्त समय देने का फैसला लिया. चावल की आपूर्ति समय पर नहीं होने की वजह से नान के जिला प्रबंधक को हटा भी दिया गया है. अब नए प्रबंधक के रूप में त्रिनाथ रेड्डी ने काम संभाल लिया है.

What's your reaction?

Related Posts