दिवाली की आतिशबाजी में इस बार बारूद के साथ मस्ती और खेल का अनोखा तड़का लगने जा रहा है। राजधानी रायपुर के पटाखा बाजारों में इस बार पारंपरिक चकरी और अनार के अलावा ‘2-in-1 टॉय क्रैकर्स’ यानी खिलौना पटाखे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन पटाखों की खासियत यह है कि इनका इस्तेमाल सिर्फ आतिशबाजी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि फोड़ने के बाद बच्चे इनसे खेल भी सकेंगे।
फूटने के बाद भी आएंगे काम
इस बार बाजार में ऐसे अनोखे पटाखे आए हैं, जिन्हें फोड़ने के बाद फेंकना नहीं पड़ेगा। इनका इस्तेमाल बच्चे खिलौनों के रूप में कर सकेंगे। यानी एक ही प्रोडक्ट से आतिशबाजी के साथ मनोरंजन का भी इंतजाम होगा।
क्रिकेट से लेकर कार रेसिंग तक का मिलेगा मजा
इन 2-in-1 टॉय क्रैकर्स की सबसे खास बात इनका खिलौने में बदल जाना है। पटाखे फोड़ने के बाद बच्चे इनसे क्रिकेट खेल सकेंगे और खिलौना गाड़ियों की रेसिंग भी करा सकेंगे। यही वजह है कि ये पटाखे बच्चों के बीच आकर्षण का नया केंद्र बन सकते हैं।
पारंपरिक पटाखों से कुछ अलग है इस बार का बाजार
आमतौर पर दिवाली के दौरान चकरी, अनार, फुलझड़ी और दूसरे पारंपरिक पटाखों की मांग रहती है। लेकिन इस बार रायपुर के बाजारों में मनोरंजन और खेल को ध्यान में रखकर तैयार किए गए खिलौना पटाखों की नई वैरायटी देखने को मिल रही है।
‘खिलौना भी, पटाखा भी’ – पहली बार 2-in-1 ट्रेंड
इस बार रायपुर वासियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण ‘2-in-1’ सेगमेंट है. आमतौर पर पटाखे फोड़ने के बाद उनका वेस्ट कचरा बन जाता है, लेकिन इस बार डिजाइन ऐसी है कि बच्चे पटाखा फोड़ने के बाद उसके आकार (गैस सिलेंडर, कार, बैट-बॉल और बजरंगबली की गदा) से खेल सकेंगे. (Diwali 2026)
इस बार मार्केट के 5 सबसे ‘हटकर’ क्रैकर्स
बैट-बॉल और गदा क्रैकर्स: क्रिकेट के शौकीन बच्चों के लिए बैट-बॉल शेप पटाखा और धार्मिक-साहसिक थीम पर ‘बजरंगबली का गदा’ पटाखा बच्चों के हाथ में ही सुरक्षित तरीके से चलने के लिए तैयार किया गया है.
पिज्जा और केन वाले पटाखे: रायपुर के बाजार में पहली बार पिज्जा स्लाइस और कोल्ड ड्रिंक केन की तरह दिखने वाले पटाखे पहुंचे हैं, जो जलते ही जबरदस्त क्रैकलिंग साउंड देंगे.
सेफ्टी हैंड-हेल्ड क्रैकर्स: बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार कई पटाखे ऐसे डिजाइन किए गए हैं जिन्हें बच्चे हाथ में पकड़कर भी सुरक्षित तरीके से चला सकते हैं. (Unique Crackers Raipur Diwali 2026)
हजारों दानों वाले ‘सुपर क्रैकलिंग अनार’: पारंपरिक अनार में इस बार वैरायटी का तड़का लगा है. जलने के बाद इसमें से 1 हजार, 2 हजार और 5 हजार दानों वाली क्रैकलिंग (चिनगारियों की बौछार) निकलेगी, जो देखने में बेहद भव्य लगती है.


















