ब्रेकिंग खबरें

अंतराष्ट्रीयट्रेंडिंगराष्ट्रीय

नेपाल में माउंट एवरेस्ट के पास दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, एक भारतीय की गई जान; कई घायल

नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सोलुखुम्बु जिले के फेरिचे में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस दर्दनाक हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

अधिकारियों के मुताबिक, दोनों हेलीकॉप्टर फेरिचे हेलिपैड पर उतरने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

भारतीय नागरिक की गई जान

इस दुर्घटना में चेन्नई निवासी 47 वर्षीय भारतीय नागरिक वसंत कुमार बलरामादु की मौत हो गई। हादसे में अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में हेलीकॉप्टर के पायलट भी शामिल हैं।

हादसा नेपाल के सोलुखुम्बू जिले के बर्फीले इलाके में हुआ। पुलिस ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग की कोशिश के दौरान 2 छोटे हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर क्रैश हो गए। हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य शख्स घायल भी हुआ है। सोलुखुम्बू जिला पुलिस के प्रभारी नवीन राजा बुढाथोकी ने बताया, “एक विदेशी नागरिक की मौके पर ही मौत हो गई है और एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है।”

वीडियो में दिखा खौफनाक नजारा

सोशल मीडिया पर हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ लोग हेलीकॉप्टर की लैंडिंग का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक वहां 2 हेलीकॉप्टर आ गए और दोनों आपस में टकरा गए। टकराते ही दोनों हेलीकॉप्टरों के परखच्चे उड़ गए और वे जमीन पर गिर पड़े। इससे आस-पास खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक हादसा थे हुआ जब दोनों छोटे हेलीकॉप्टर एक साथ लैंड करने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि पड़ोसी देश नेपाल में पर्यटकों, पर्वतारोहियों और लॉजिस्टिक्स को पहुंचाने के साथ-साथ इमरजेंसी के दौरान भी छोटे हेलीकॉप्टरों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि नेपाल की भौगोलिक परिस्थितियों और खराब मौसम में इन हेलीकॉप्टर्स को उड़ाना चुनौतीपूर्ण होता है।

What's your reaction?

Related Posts