Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर. प्रदेश में अभी मानसून की स्थिति कमजोर होने से वर्षा कम हो रही है, अभी फिलहाल बहुत अच्छी वर्षा की संभावना कम है। लेकिन हल्की से मध्यम बारिश अनेक स्थानों पर होने की संभावना है। दक्षिण क्षेत्र के जिलों में वर्षा की गतिवधि अच्छी है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अनेक स्थानों पर अच्छी बारिश हुई है। संभावित है कि आगामी चार-पांच दिनों तक प्रदेश के मध्य व उत्तरी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: 16 अगस्त को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक राजनांदगांव में 12, तखतपुर में 7, जशपुर, रतनपुर में 6 सेंमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है।
वहीं अनुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के दक्षिण, उत्तरी व मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उसे आसपास स्थित है इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए कमजोर होकर 18 अगस्त को गुजरात पहुंचने की संभावना है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, गुना, बैतूल, दक्षिण छत्तीसगढ़ में स्थित निम्न दाब के क्षेत्र विशाखापट्टनम और उसके बाद पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।



















