ब्रेकिंग खबरें

व्यापारट्रेंडिंग

अडानी ने कोयला आपूर्ति में गड़बड़ी के आरोप नकारे, शेयरों में जोरदार तेजी

मुंबई. अडानी समूह की कंपनी के तमिलनाडु बिजली कंपनी को कोयले की आपूर्ति में किसी भी गलत काम से इनकार के बाद निवेशकों ने समूह पर भरोसा जताया है.

समूह की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बुधवार को 11,300 करोड़ रुपये बढ़कर 200 अरब डॉलर (16.9 लाख करोड़ रुपये) पर फिर से पहुंच गया. कुल मिलाकर पिछले दो दिन में समूह का बाजार पूंजीकरण 56,250 करोड़ रुपये बढ़ गया है.

बाजार पूंजीकरण लंदन स्थित अखबार फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में समूह पर गड़बड़ी की आशंका जताए जाने के दिन बढ़ा है. अखबार की रिपोर्ट में द जॉर्ज सोरोस समर्थित आर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट के दस्तावेजों का हवाला देते हुए 2013 में निम्नस्तर के कोयले को उच्च मूल्य के ईंधन के रूप में बेचकर अडानी समूह पर धोखाधड़ी की आशंका जताई गई है. समूह का बाजार पूंजीकरण पिछले एक साल में 56.6 प्रतिशत बढ़ गया है. यह निफ्टी के प्रदर्शन से बेहतर है जो इसी अवधि के दौरान 23.3 प्रतिशत बढ़ा है.

What's your reaction?

Related Posts