ब्रेकिंग खबरें

धर्म एवं साहित्यज्योतिष

दिवाली बाद शनि बदलेंगे चाल, जानें शनि की साढ़ेसाती वाली राशियों पर क्या होगा असर

न्याय और कर्म के देवता शनिदेव अभी वक्री चाल से चल रहे हैं दिवाली के बाद नवंबर में शनि मार्गी होने वाले हैं। 28 नवंबर को शनि सीधी चाल से चलेंगे। आपको बता दें कि इसी साल शनि मीन राशि में आए थे। अब 2027 तक शनि इसी राशि में रहेगें। आपको बता दें कि शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। एक राशि में ढाई साल तक रहते है। शनि के मार्गी होने का शनि की साढ़ेसाती की राशियों पर खास प्रभाव होगा। इस समय शनि की साढ़ेसाती मीन, मेष, कुंभ राशि पर चल रही है। शनि की विपरीत चाल के बाद अब सीधी चाल से इन राशियों के लिए अच्छे योग बनेंगे। यहां पढ़ें इ तीनों राशियों पर क्या प्रभाव होगा।

मेष राशि पर इसी साल शनि की साढ़ेसाती वाली राशि शुरू हुई है। इस राशि के लोगों के लिए थोड़ा राहत वाला समय है। इस राशि के लोगों को फिलहाल कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। इस राशि के लोगों के लिए मेहनत करें, आपको धन लाभ होगा, लेकिन रिलेशनशिप के मामले में आपके लिए समय अच्छा नहीं है।

मीन राशि वालों के लिए समय थोड़ा चैलेजिंग है। इस राशि के लोगों को शांत रहना होगा। आपको इस बात पर ध्यान देना होगा कि धैर्य से बात करके आप लाभ पा सकते हैं। हेल्थ को लेकर अलर्ट रहें। आपके लिए समय बहुत उत्तम है। परिवार में सभी को लेकर साथ चलें।

कुंभ राशि वालों के लिए साढ़ेसाती वाली राशियों को आर्थिक मामले में थोड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से आप जिस प्रकार तनाव ले रहे है, शनि के मार्गी होने पर आपके लिए इनकम में थोड़ा सुधार होने की संभावना है। इसके अलावा आपको आर्थिक लेन-देन सावधानी से करना है।

What's your reaction?

Related Posts