ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगबस्तर संभाग

19 मई को बस्तर दौरे पर आएंगे अमित शाह, नक्सलवाद के खात्मे के बाद करेंगे हाई लेवल मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरे के दौरान वे नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों की समीक्षा करेंगे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, बस्तर में नक्सल गतिविधियों में आई कमी और सुरक्षा बलों की सफलता के बाद यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। बैठक में क्षेत्र में शांति व्यवस्था को और मजबूत करने, विकास कार्यों को गति देने और सुरक्षा रणनीति को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। इस दौरान गृह मंत्री सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों और राज्य प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा करेंगे। साथ ही, स्थानीय स्तर पर चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति का भी जायजा लिया जाएगा।

गृह मंत्री ने सुरक्षा तंत्र को बताया था मजबूत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए ठोस कदमों का जिक्र करते हुए कहा था कि बीते सात वर्षों में 586 फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन तैयार किए गए हैं, जिससे सुरक्षा तंत्र को काफी मजबूती मिली है. उन्होंने बताया कि इन प्रयासों का असर साफ तौर पर दिख रहा है, जहां साल 2014 में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 126 थी, वहीं अब यह घटकर महज 11 रह गई है.

कॉन्फ्रेंस से पहले खत्म होने का भरोसा

गृह मंत्री ने विश्वास जताया था कि आगामी DGsP/IGsP कॉन्फ्रेंस से पहले देश नक्सलवाद की समस्या से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा. उन्होंने कहा था कि बीते चार दशकों से देश इस चुनौती का सामना कर रहा है, लेकिन अब स्थिति तेजी से बदल रही है.

31 मार्च तक नक्सल खत्म करने का दिया था अल्‍टीमेटम

गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि नक्सवाद की जो जड़े हैं वो गरीबी और विकास की कमी नहीं है, बल्कि एक विचारधारा है. उन्‍होंने कहा था कि इस जड़ को हम 31 मार्च 2026 तक देश से पूरी तरह से खत्म करके देश को नक्सलवाद मुक्त करने का लक्ष्‍य हासिल कर चुके हैं.

What's your reaction?

Related Posts