ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव का ऐलान, 1 जून को मतदान; 4 जून को आएंगे नतीजे

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव एक ही चरण में होंगे। इसमें 1 जून वोटिंग होगी। इसके तीन दिन बाद यानी 4 जून को काउंटिंग के बाद रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

11 मई से नामांकन शुरू 

आपको बता दें इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 11 मई सोमवार से शुरू होकर 18 मई सोमवार तक चलेगी। इसके बाद 19 मई मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। तो वहीं उम्मीदवार 21 मई तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

निकाय चुनाव ईवीएम से और पंचायत चुनाव मतपेटी से होगा 

निर्वाचन आयोग के अनुसार नगरीय निकायों के 82 रिक्त पदों और पंचायतों के 1228 रिक्त पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से होंगे, जबकि पंचायत चुनाव मतपेटी से कराए जाएंगे।

सुबह 8 बजे से होगा मतदान 

निकाय चुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, वहीं पंचायत चुनाव में मतदाता सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

चुनाव में बड़ी संख्या में मतदाता हिस्सा लेंगे। निकाय चुनाव में 44 हजार से अधिक मतदाता मतदान करेंगे, जबकि पंचायत चुनाव में 10 लाख से ज्यादा मतदाताओं के भाग लेने की संभावना है।

33 सामान्य प्रेक्षकों की नियुक्ति

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने 33 सामान्य प्रेक्षकों की नियुक्ति की है। इसके अलावा अध्यक्ष पदों के चुनावी खर्च पर निगरानी रखने के लिए 5 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं।

What's your reaction?

Related Posts