ब्रेकिंग खबरें

खेल

एशियन गेम्स 2026: दो मिले, दो और, ये दिल मांगे मोर

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने पहले ही दिन पदकों की ऐसी शुरुआत की है कि अब नजरें अगले पदक पर टिक गई हैं. शूटिंग में दो रजत पदकों के साथ भारत ने खाता खोला है. महिला MMA में सुचिका तारियाल ने सेमीफाइनल में पहुंचकर कांस्य पदक पक्का कर दिया है, जबकि महिला क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंचकर कम से कम रजत पदक सुनिश्चित कर चुकी है. अब दोनों स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों की नजर स्वर्ण पर है. इसके अलावा शूटिंग के आगामी मुकाबलों के साथ हॉकी, बैडमिंटन और कई अन्य खेलों में भी भारत के पदक की उम्मीदें बनी हुई हैं.

इलावेनिल का कमाल, भारत को दो सिल्वर

20वें एशियन गेम्स में रविवार को भारत के लिए पहला मेडल शूटिंग रेंज से आया. महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदार्सा के. विनोद की तिकड़ी ने 1898.0 का स्कोर बनाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. चीन ने गोल्ड और जापान ने ब्रॉन्ज जीता.

इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में भी स्टार शूटर इलावेनिल वलारिवन ने जलवा दिखाया. वह बेहद करीबी मुकाबले में महज 0.6 पॉइंट से गोल्ड से चूक गईं और 252.4 के स्कोर के साथ दूसरा सिल्वर मेडल अपने नाम किया. जापान की हिनाता ताइची (253.0) ने गोल्ड मेडल जीता. सोनम मस्कर व्यक्तिगत फाइनल में छठे स्थान पर रहीं. 

भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से रौंदा

क्रिकेट के मैदान पर भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करते हुए फाइनल में एंट्री कर ली है. भारत ने इस जीत के साथ ही कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया. शेफाली वर्मा ने महज 49 गेंदों पर 9 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए. यह एशियन गेम्स क्रिकेट इतिहास में किसी भी भारतीय महिला बल्लेबाज का पहला शतक है.

भारत ने 20 ओवर में 195/4 का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया. जवाब में बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में केवल 81 रनों पर सिमट गई. नंदिनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट चटकाए, जबकि श्री चरणी को 2 विकेट मिले. अब 22 सितंबर को गोल्ड मेडल मैच के लिए भारत का सामना श्रीलंका से होगा.

हॉकी में गोलों की बारिश, बैडमिंटन में भी धमाका

भारत की महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में धमाकेदार आगाज करते हुए उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंद दिया. पुरुष टीम ने भी जीत की लय बरकरार रखते हुए अपने पहले मुकाबले में इंडोनेशिया को 13-1 से मात दी. वहीं, महिला बैडमिंटन टीम ने भी शानदार शुरुआत की. पीवी सिंधु ने कजाकिस्तान की कमिला स्मागुलोवा को महज 24 मिनट में 21-7, 21-9 से हराया. इसके बाद उन्नति हुड्डा ने कजाकिस्तान की एलिसा कुलेशोवा को 21-7, 21-10 से शिकस्त देकर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई.

सुचिका ने पक्का किया पदक, वरुण को झटका

महिलाओं के 60 किग्रा. ट्रेडिशनल वर्ग में सुचिका तारियाल ने मंगोलिया की बैगलमा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया. हालांकि, पुरुष MMA में भारत को झटका लगा. वरुण सान्याल के ठहरने की व्यवस्था में करीब 10 घंटे की देरी हुई. इसके बाद गंभीर डिहाइड्रेशन के कारण उन्हें मुकाबले से अयोग्य घोषित कर दिया गया.

What's your reaction?

Related Posts