ब्रेकिंग खबरें

व्यापारट्रेंडिंगराष्ट्रीय

बेहतर कारोबार, जीएसटी पहली बार 4 हजार करोड़ के पार

रायपुर. छत्तीसगढ़ के शहरी और ग्रामीण अंचल में हुए बेहतर कारोबार के साथ जीएसटी संग्रह चार हजार करोड़ के पार हो गया है. प्रदेशवासियों ने सेन्ट्रल और स्टेट को अप्रैल माह में 4001 करोड़ रुपए जीएसटी दिया है. वित्तीय साल 2024-2025 के पहले माह अप्रैल में प्रदेश से अब तक का सबसे अधिक जीएसटी दिया गया है. अप्रैल 2024 में राज्य से दिए गए जीएसटी में रिकार्ड 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. अप्रैल 2023 में राज्य से सेन्ट्रल और स्टेट को 3508 करोड़ रुपए जीएसटी दिया गया था, जो बढ़कर अप्रैल 2024 में 4001 करोड़ रुपए हो गया है. इस तरह बीते साल की तुलना में इस साल अप्रैल में राज्य से दिए गए जीएसटी में 493 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है.

वित्तीय साल 2023-24 में प्रदेशवासियों ने केन्द्र और राज्य को 34840.72 करोड़ रुपए जीएसटी दिया था. एक साल के दौरान दिए गए जीएसटी में 9.03 फीसदी की वृद्धि हुई थी. बीते वित्तीय वर्ष के पहले माह अप्रैल 23 में 3508.4 करोड़ रुपए, मई 2524.79 करोड़ रुपए, जून 3012.04 करोड़ रुपए, जुलाई 2784.80 करोड़ रुपए, अगस्त 2895.90 करोड़ रुपए, सितम्बर 2670.22 करोड़ रुपए, अक्टूबर 2681.37 करोड़ रुपए, नवम्बर 2935.71 करोड़ रुपए, दिसम्बर 2612.50 करोड़ रुपए, जनवरी 24-2948.54 करोड़ रुपए, फरवरी- 3123.87 करोड़ रुपए, मार्च 3142.94 करोड़ जीएसटी प्रदेश से सेन्ट्रल और स्टेट जीएसटी को दिया गया.

What's your reaction?

Related Posts