टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना ‘बिग बॉस 19’ के विनर बन गए हैं। सलमान खान ने अनाउंस किया कि गौरव खन्ना को ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये बतौर प्राइज मनी मिलेगी। वहीं फरहाना भट्ट दूसरे नंबर पर रहीं।
रो पड़े मृदुल
जब सलमान खान ने अनाउंस किया कि गौरव खन्ना ने ‘बिग बॉस 19’ का खिताब अपने नाम कर लिया है तब मृदुल रो पड़े। बता दें, जब से मृदुल घर से बाहर निकले हैं वो सिर्फ गौरव के लिए ही वोट अपील कर रहे हैं। उन्होंने शाे में और बाहर आकर भी गौरव को अपना बड़ा भाई कहा है।
तीसरे स्थान पर इस कंटेस्टेंट ने बनाई जगह
तीसरे नंबर पर प्रणित मोरे ने अपनी जगह बनाई है। जब प्रणित मोरे का एविक्शन हुआ तब गौरव इमोशनल हो गए और रोने लगे। प्रणित से पहले तान्या मित्तल और अमाल मलिक घर से एविक्ट हुए थे।
गौरव खन्ना क्यों बने विनर?
गौरव खन्ना ने पूरा शो में कभी किसी अपशब्द का प्रयोग नहीं किया। उन्होंने कभी फालतू मुद्दे नहीं उठाए। मेकर्स कहते हैं कि बिग बॉस रिश्तों का शो है और गौरव खन्ना ने शो में दो सच्चे रिश्ते बनाए हैं। ‘बिग बॉस 19’ के एक्स कंटेस्टेंट्स मृदुल तिवारी और फाइनलिस्ट प्रणित मोरे को अपना छोटा भाई माना है। यही कारण है कि मृदुल शो से बाहर निकलने के बाद गौरव के लिए वोट अपील कर रहे हैं।


















