ब्रेकिंग खबरें

अन्य खबर

सात फेरे लेने से पहले थाने में धरने पर बैठे वर-वधू

रतलाम. मध्यप्रदेश में रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने में उस समय अनोखा नजारा देखने को मिला, जब वर-वधू अजयसिंह सोलंकी और कोमल सोलंकी थाने में धरने पर बैठ गए. उनका कहना था कि रिसेप्शन कार्यक्रम में डीजे बंद करवाने आए दो पुलिसकर्मियों ने परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता की.
वर-वधू के साथ ही परिवार की अन्य महिलाएं और पुरुष भी थे. यह रिसेप्शन कार्यक्रम रेलवे कॉलोनी में एक सभागृह में चल रहा था और फेरे होना बाकी थे. धरने पर बैठे वर-वधू की मांग थी कि जब तक पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होगी, वे फेरे नही लेंगे. करीब तीन घंटे तक धरना देने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप और कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ.

What's your reaction?

Related Posts