ब्रेकिंग खबरें

अन्य खबर

1000 करोड़ के स्टूडियो पर चला बुल्डोजर, रामसेतु, आदिपुरुष जैसी फिल्मों की हुई है यहां शूटिंग

मुंबई. यहां मड आइलैंड में बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने 1000 करोड़ के स्टूडियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए समुद्र किनारे पर बने इस स्टूडियो पर बुलडोजर चला दिया. इस मामले की शिकायत बीजेपी के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने की थी. इस स्टूडियो में रामसेतु, आदिपुरुष जैसी कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग भी हुई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्रालय और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को अवैध स्टूडियो के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था. इस आदेश के बाद ही बीएमसी ने यह कार्रवाई की है. एनजीटी ने अपने आदेश में कहा था कि अस्थाई स्टूडियो बनाने की अनुमति दी गई थी. इस अनुमति का दुरुपयोग करते हुए स्थायी स्टूडियो बनाया गया. इसलिए यह स्टूडियो अवैध है.

What's your reaction?

Related Posts