ब्रेकिंग खबरें

राजनीतिराष्ट्रीय

यूपी में कल 3.30 बजे कैबिनेट विस्तार, कई मंत्रियों का कट सकता है पत्ता, सामने आया बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट के विस्तार की आधिकारिक पुष्टि हो गई है. योगी कैबिनेट का विस्तार रविवार (10 मई) को दोपहर साढ़े 3 बजे होगा. इस बीच बड़ी खबर ये आ रही है कि कैबिनेट विस्तार में कुछ मंत्रियों को भी हटाया जा सकता है. मंत्रियों के हटाए जाने की सूचना के बीच कुछ संभावित चेहरे लखनऊ में डटे हुए हैं.  शनिवार (9 मई) की रात दिल्ली और लखनऊ के बड़े पदाधिकारियों की आपस में बातचीत होगी. मंत्रिमंडल के साइज को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है. बताया जा रहा है कि 6 नए मंत्री शपथ लेंगे. संभावित मंत्रियों के नाम भी सामने आ चुके हैं.

कैबिनेट विस्तार को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

सीएम योगी के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय, कृष्णा पासवान और सुरेन्द्र दिलेर का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है. हंसराज विश्वकर्मा और आशा मौर्य को भी मंत्री बनाया जा सकता है.

मंत्री मंडल विस्तार को लेकर अब कयास हुए तेज हो गए हैं. बीजेपी के कई नेताओं को बुलाया गया है. सूत्रों के अनुसार खबर है कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का रविवार (10 मई) का सारा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. साथ ही यह जानकारी भी सामने आ रही है कि सभी मंत्रियों को 3 बजे तक लोक भवन पहुंचने के लिए कहा गया है. 

राज्यपाल से मिले सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम को लोकभवन पहुंचे. इस दौरान वह राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले. जिससे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं. इस मुलाकात से अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर स्थिति साफ होती नजर आ रही है.

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में 6 मंत्रियों की जगह खाली है. सीएम योगी की कैबिनेट में फिलहाल 54 मंत्री हैं. संभावना है कि अब सरकार में कुल 60 मंत्री हो सकते हैं, लेकिन इससे यह भी साफ है कि कई पुराने मंत्रियों का पत्ता काटा जा सकता है.

What's your reaction?

Related Posts