ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

CG Board Result Date 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट पर सबसे बड़ा अपडेट! इससे पहले आ सकते हैं 10वीं-12वीं के नतीजे

CG Board Result Date 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के नतीजे जारी कर सकता है. सूत्रों के मुताबिक, नतीजे 9 मई से पहले घोषित किए जा सकते हैं और मुख्यमंत्री द्वारा नतीजों की घोषणा की तैयारी चल रही है. राज्य भर के 36 मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच लगभग पूरी हो चुकी है. बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है. अब छात्रों और अभिभावकों में रिजल्ट को लेकर उत्सुकता चरम पर है.

कब आएगा रिजल्ट?

दरअसल, छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच एक बड़ी अपडेट सामने आई है. 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 9 मई से पहले घोषित किए जा सकते हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों रिजल्ट घोषित करने की तैयारी चल रही है. रिजल्ट तैयार करने का काम लगभग पूरा हो चुका है. 36 केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं.

मार्च में हुई थी परीक्षा

बोर्ड परीक्षा मार्च महीने में आयोजित की गई थी. 10वीं की परीक्षाएं 24 मार्च को समाप्त हुई थीं, जिसमें हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों की परीक्षा ली गई थी. वहीं 12वीं की परीक्षाएं 28 मार्च तक चलीं, जिनमें प्रमुख विषयों जैसे हिंदी, अंग्रेजी, रसायन शास्त्र, भौतिकी और अन्य की परीक्षा पूरी हुई. इसके बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हुई, जो 26 मार्च से शुरू हुई थी.

छात्रों को मिलेंगे बोनस अंक

छत्तीसगढ़ बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक 17 अप्रैल तक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया था और अब रिजल्ट तैयार करने का काम जोरों पर है. परिणाम के साथ-साथ छात्रों को बोनस अंक भी दिए जाएंगे, जिनमें खेल, एनसीसी, एनएसएस जैसी गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बोनस अंक मिलेंगे.

What's your reaction?

Related Posts