CG Politics: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव की नई टीम के गठन की सुगबुगाहट तेज हो गई है. किरणदेव को पूर्णकालिक अध्यक्ष बने महीनों बीत गए हैं. कल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी के गठन की सूचना थी, मगर अचानक प्रदेश संगठन में नई टीम के गठन को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है. खबर है कि प्रदेश भाजपा संगठन नई टीम में तेजतर्रार नेताओं को मौका देने पर विचार कर रहा है, जिनकी प्रदेश महामंत्री और संभाग प्रभारी के रूप में नियुक्ति की जाएगी.
भाजपा ने पिछले महीने 34 निगम, मंडलों में 36 नेताओं की नियुक्ति की है. इसके बाद अभी निगम, मंडल, आयोग की दूसरी सूची जारी होना शेष है, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी. चूंकि पहली सूची में अधिकांश बेहतर माने जाने वाले निगम, मंडल, आयोग के पद भरे जा चुके हैं, लिहाजा सत्ता में भागीदारी से चूके नेता अब संगठन में जगह पाने की कवायद में जुट गए हैं. हालांकि अधिकांश भाजपा नेता मानते हैं कि किरणदेव की टीम में भी कुछ खास बदलाव होगा, ऐसा लगता नहीं है, लेकिन उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कार्यालय मंत्री के साथ-साथ मोर्चा-प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियां होंगी. (CG Politics)
इसके अलावा प्रवक्ताओं की भी नए सिरे से नियुक्ति की जाएगी, जिसमें दूसरे क्रम के नेताओं को मौका मिल सकता है. भाजपा सूत्रों का कहना है कि सबसे ज्यादा लॉबिंग महामंत्री पद को लेकर है, जिसमें जातिगत समीकरण के मुताबिक तेजतर्रार नेताओं को मौका मिलेगा. चूंकि प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव ठाकुर वर्ग से हैं और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आदिवासी हैं, लिहाजा ठाकुर और आदिवासी को महामंत्री नहीं बनाया जाएगा. ऐसी स्थिति में सामान्य वर्ग में ब्राम्हण, ओबीसी, एसटी को मौका मिल सकता है.
भाजपा नेताओं का यह भी कहना है कि चूंकि महामंत्री को प्रदेश का दौरा करना पड़ता है. इस लिहाज से यह पद महिलाओं को नहीं दिया जाएगा. महिलाओं को उपाध्यक्ष और मंत्री का पद ही मिलेगा. इसी तरह संभाग प्रभारी के पदों पर भी बस्तर और सरगुजा से प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा. संभाग प्रभारी के तौर पर भी रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के नेताओं को मौका मिल सकता है. बहरहाल नियुक्तियों को लेकर एक तर्क यह भी दिया जा रहा है कि भाजपा एक प्रयोगधर्मी पार्टी है, यहां नेता कोई नहीं होता है, नेता बना दिया जाता है. (CG Politics)
- सेक्स सीडी कांड: भूपेश बघेल को बड़ा झटका, सेशन कोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला
- दंतेश्वरी मंदिर में लाखों की चोरी, पीछे के दरवाजे से घुसे चोर ले गए सोने के जेवर
- रायपुर–दिल्ली फ्लाइट 26 जनवरी तक रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किल
- सरगुजा SSP राजेश अग्रवाल को DIG पद पर प्रमोशन, IG ने कॉलर बैच पहनाकर किया सम्मानित
- PM मोदी ने 61 हजार से अधिक युवाओं को दी सौगात, रोजगार मेले में सौंपे नियुक्ति पत्र



















