ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 17 बार पति को किया कॉल, नहीं मिला जवाब तो कर ली खुदकुशी

भिलाईनगर। उतई थाना अंतर्गत उमरपोटी में 14 अगस्त की रात एक नवविवाहिता ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि घटना से पहले पति की गर्लफ्रेंड उनके घर पहुंची। इसे लेकर दोनों को बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि पति ने पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और गर्लफ्रेंड को लेकर बाहर चला गया। इसके बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रवीना यादव (23 वर्ष) की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले जौनपुर के ही विपुल यादव (27 वर्ष) से हुई थी।

परिजनों के अनुसार 14 अगस्त की रात रवीना और उसका पति घर पर मौजूद थे। इसी दौरान पति की प्रेमिका के घर पहुंचने की बात सामने आई। रवीना को इसकी जानकारी होने पर पति से विवाद हुआ। मृतका के मामा का आरोप है कि विवाद के बाद पति ने रवीना को एक कमरे में बंद कर दिया और कथित प्रेमिका के साथ घर से बाहर चला गया। परिजनों का कहना है कि कमरे में बंद होने के बाद रवीना ने पति से संपर्क करने की कई कोशिशें कीं। रात करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच उसने पति को लगभग 17 बार फोन किया, लेकिन किसी कॉल का जवाब नहीं मिला। इससे पहले रात करीब 8.30 बजे रवीना ने पति की प्रेमिका को भी फोन किया था। मामा के अनुसार दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान रवीना ने महिला से उसके पति के साथ कथित रिश्ते को लेकर बात की थी।

डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी, कोई संतान नहीं

बताया जाता है कि रवीना और विपुल की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। विपुल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रामनगर क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। काम के सिलसिले में वह अपने चाचा भरत यादव के साथ उमरपोटी में रहता था और प्लंबिंग का काम करता था। घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण मृतका का मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, पति-पत्नी के बीच विवाद, कथित प्रेम संबंध और मायके वालों की ओर से लगाए गए पुराने आरोप जांच के महत्वपूर्ण बिंदु होंगे। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts