ठगी मामले में की थी पैसे की मांग: दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने शुक्रवार को बेमेतरा के परपोड़ी थाना प्रभारी समेत 4 स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. वही बेमेतरा एसपी को जांच कार्यवाही कर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देशित किया गया है. निलंबित किए थाना प्रभारी प्रमोद शर्मा सहित तीन पुलिस कर्मियों पर साइबर ठगी के मामले में प्रार्थी से पैसे मांग की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है.
दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने बताया कि साइबर ठगी के मामले में पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्रार्थी ने आईजी से शिकायतकर्ता से पैसे की मांग की थी. जिसके कारण शिकायतकर्ता द्वारा जब आवेदन और साक्ष्य प्रस्तुत किया गया तो जांच पर मामला सही पाए जाने पर बेमेतरा के परपोडी थाना प्रभारी सहित दो प्रधान आरक्षक सहित एक आरक्षक को सस्पेंड किया गया है. जिसमें परपोड़ी थाना प्रभारी प्रमोद शर्मा, प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह राजपूत, आरक्षक तुकाराम निषाद और सायबर सेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक मोहित चेलक को निलंबित किया है.
आईजी रामगोपाल गर्ग ने दुर्ग, बालोद और बेमेतरा में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि प्रार्थियों को न्याय दिलाने और अनुशासन में रहकर कार्य करे न की किसी प्रार्थी को परेशान करे. परेशान करने वाले के खिलाफ शिकायत आने पर कार्यवाही की जाएगी.


















