ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़अपराधबिलासपुर संभाग

Chhattisgarh News: मिर्च पावडर डालकर युवक को चाकू मारने वाले 3 गिरफ्तार

बिलासपुर. पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया. मिर्च पावडर डाल कर आरोपियों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. पुलिस ने नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सरकंडा क्षेत्र के नूतन चौक स्थित अटल आवास निवासी मोहम्मद फरहान और राजा यादव का 2 वर्ष पूर्व हरेली त्योहार के दौरान विवाद हो गया था.

जिसके बाद से दोनों एक-दूसरे से दुश्मनी रखने लगे थे. एक सप्ताह पूर्व अजय कोरी पिता संतोष कोरी (24 वर्ष), राजा यादव उर्फ विनोद पिता मनोज यादव (19 वर्ष) और एक नाबालिग नूतन चौक के पास थे. इस दौरान मोहम्मद फरहान मौके पर पहुंचा. जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी. आरोपियों ने फरहान की आंखों में मिर्च पाउडर डाला. वहीं चाकू से वार कर दिया. गंभीर रूप से घायल फरहान जमीन में गिर गया. इधर आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

What's your reaction?

Related Posts