ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: आचार संहिता: अब तक 38.34 करोड़ की नकदी और वस्तुएं जब्त

Chhattisgarh News: रायपुर. राज्य में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 29 अक्टूबर तक 38 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं. इनमें 10 करोड़ 11 लाख रुपए की नकद राशि भी शामिल है.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान विगत 29 अक्टूबर तक 30 हजार 840 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 90 लाख 87 हजार 532 रुपए है. सघन जांच अभियान में 14 करोड़ 82 लाख 76 हजार कीमत के 184 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी जब्त किए गए हैं. इनके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां जिनकी कीमत 9 करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक है, भी जब्त की गई हैं.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने आवश्यक कार्रवाई किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसके बाद राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

What's your reaction?

Related Posts