ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में छत्तीसगढ़ में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, राजधानी में 3 डिग्री तक गिरा पारा

छत्तीसगढ़ में मौसम में हुए परिवर्तन के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। जिसके कारण अगले 48 घंटे में ठंड और बढ़ सकती है। रायपुर में पिछले 2 दिनों में 3 डिग्री तक तापमान गिरा है। वहीं अंबिकापुर में बीते रात तापमान 6.9 डिग्री पहुंच गया है जबकि पिछले 24 घंटों में रायपुर का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री रहा है। सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 30.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 6.9 डिग्री दर्ज की गई है।

वहीं बीते सप्ताह राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में ठंड की वापसी नवंबर अंत तक हो हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना जताई गई थी। यही नहीं मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की आशंका भी जताई थी।

नवंबर तक शुष्क रहा मौसम
नवंबर तक पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क ही रहा। आने वाले 24 घंटों दौरान भी मौसम शुष्क ही रहने की आशंका जताई गई थी। नवंबर की शुरुआत में ठंड के अहसास के बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में पुनः वृद्धि हो गई थी। इस कारण ठंड नवंबर के पहले पखवाड़े की तुलना में कम हो गई थी। माहांत तक इसमें पुनः वृद्धि हो जाएगी। ठंड में उबला अंडा, पहली बार दाम चिल्हर में आठ रुपए।

What's your reaction?

Related Posts