Stock Market Today: लोक सभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के नतीजों को लेकर अनिश्चितताओं के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बहुत बड़ी लेकर बंद हुआ. शेयर बाजार को मार्च 2020 के बाद से आज सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट का सामना करना पड़ा.
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज गिरावट के साथ 76,285.78 अंक पर खुला और खुलते ही औंधे मुंह लुढ़क गया. इंट्रा-डे ट्रेड के दौरान सेंसेक्स 6 हजार अंकों की गिरावट लेते हुए 70,234.43 के निचले लेवल तक भी चला गया था. अंत में यह 5.74 प्रतिशत या 4389.73 अंक गिरकर 72,079.05 पर बंद हुआ.
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 5.93 फीसदी या 1,379.40 की बड़ी गिरावट के साथ 21,884.50 के लेवल पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 21,281.45 अंक के नीचले स्तर तक भी चला गया था.
Top Losers
सेंसेक्स में शामिल लगभग ज्यादातर कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार बंद हुए. एनटीपीसी (NTPC), पावर ग्रिड और एसबीआई (SBI) का शेयर सबसे ज्यादा लुढ़क गया. सोमवार को इन शेयरों में जोरदार वृद्धि थी.
Top Gainers
बाजार में चौतरफा बिकवाली के बावजूद हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 6 प्रतिशत चढ़ गया. साथ ही नेस्ले इंडिया, टीसीएस, एशियन पेंट और सनफार्मा के शेयर हरे निशान में बंद हुए.
अदाणी ग्रुप के शेयरों में जमकर बिकवाली
निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty-50 Index) में सबसे ज्यादा अदानी एंटरप्राइजेज और अदानी पोर्ट्स के शेयर में आई जो 19 प्रतिशत तक गिर गए. अदाणी ग्रुप के अन्य शेयर भी 9 से 19 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार रहे हैं. बता दें कि एग्जिट पोल के बाद सोमवार को ग्रुप के शेयरों में 4 से 18 फीसदी के बीच उछाल आया था.


















