ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़दुर्ग संभाग

पुलिस लाइन के तालाब में मिला आरक्षक का शव

भिलाई. पुलिस लाइन के पीछे तालाब में आरक्षक अक्षय कुमार नागरे की संदेहास्पद स्थिति में लाश मिली है. इस घटना से पुलिस लाइन में सनसनी फैल गई. सूचना पर पुलिस पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर मर्च्युरी में रखवा दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी. पद्मनाभपुर टीआई राजीव तिवारी के मुताबिक सूचना मिली कि पुलिस लाइन के पीछे तलाब में एक बॉडी उफन रही है. तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे. मछुआरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. मौके पर ही मोबाइल मिला. मोबाइल के कवर में लगे पुलिस आईडी कार्ड से उसकी पहचान हुई. अक्षय का भाई मौके पर पहुंचा था. पत्नी घर पर नहीं थी. परिवार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जाएगा.
शरीर पर नहीं मिले निशान
टीआई के मुताबिक शव दो दिन पुराना है. गर्मी की वजह से शरीर में कीड़े लग गए थे. अक्षय के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं. प्रथमदृष्टि घटना सुसाइडल प्रतीत हो रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी.

What's your reaction?

Related Posts