ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

डीएड अभ्यर्थियों के आंदोलन को मिला संजय सिंह का समर्थन, संसद में मुद्दा उठाने का किया ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलनरत डीएड अभ्यर्थियों के आमरण अनशन का रविवार को 166वां दिन पूरा हो गया। राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल पर चल रहे इस आंदोलन को समर्थन देने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं संजय सिंह पहुंचे। उन्होंने अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों को न्यायोचित बताया।

धरना स्थल पर उपस्थित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दिया जाना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं करना न्यायपालिका के सम्मान और संवैधानिक मूल्यों के विपरीत है।

संजय सिंह ने आंदोलनकारी युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि जुलाई में प्रस्तावित संसद सत्र के दौरान वे डीएड अभ्यर्थियों के मुद्दे को राज्यसभा में प्रमुखता से उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे।

धरना स्थल पर मौजूद डीएड अभ्यर्थी संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे पिछले 166 दिनों से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकल सका है। उनका कहना है कि लंबे समय से नियुक्ति नहीं मिलने के कारण हजारों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

अभ्यर्थियों ने कहा कि सांसद संजय सिंह के समर्थन से आंदोलन को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियुक्ति पत्र जारी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

गौरतलब है कि डीएड अभ्यर्थी लंबे समय से नियुक्ति की मांग को लेकर राजधानी के तूता धरना स्थल पर आंदोलनरत हैं और सरकार से शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts