वृंदावन के श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा फलाहारी ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर संत प्रेमानंद महाराज को जेड प्लस सुरक्षा देने के साथ आश्रम से जुड़े कई बिंदुओं की जांच कराने की मांग की है। संत प्रेमानंद महाराज के दीक्षित साधक रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद आश्रम और उससे जुड़ा शिष्य परिकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले तीन दिनों से कई बच्चों के परिजनों द्वारा अपने बच्चों के गायब होने पर आश्रम के बाहर प्रदर्शन का प्रकरण भी चर्चाओं में हैं। आरोप प्रत्यारोप के इस दौर के बीच दिनेश शर्मा फलाहारी ने आश्रम में शिष्यों के दो गुट हो जाने का दावा किया है।
प्रेमानंद को मिले जेड प्लस सुरक्षा
मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में फलाहारी महाराज ने आरोप लगाया है कि शिष्यों के बीच गुटबाजी होने से आश्रम की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। जमीनों का व्यापार करने वाले और कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आश्रम की गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। इससे आश्रम की छवि धूमिल होने के साथ संत प्रेमानंद की जान को खतरा बना हुआ है। दिनेश शर्मा का कहना है कि राधा केलि कुंज आश्रम में गैर कानूनी गतिविधियां भी संचालित हो सकती हैं, जिसमें नाबालिग बच्चों का गायब होना भी शामिल है। इन सबकी जांच के लिए आश्रम के सीसीटीवी फुटेज साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखे जाने चाहिए।
आश्रम में समर्थकों का धरना-प्रदर्शन निरस्त
राधा केली कुंज आश्रम में रविवार शाम 5 बजे प्रस्तावित समर्थकों के जुटने एवं धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम फिलहाल निरस्त कर दिया गया है। समर्थकों ने सोशल मीडिया पर इसका जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा था, लेकिन शाम को वीडियो जारी कर बताया कि 9:30 से 10 बजे के बीच आयोजित बैठक में संतों एवं प्रमुख पदाधिकारियों ने इस विषय पर चर्चा की। वीडियो में बताया गया कि संत प्रेमानंद महाराज एवं आश्रम के वरिष्ठ संतों ने किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन या भीड़ एकत्र करने से परहेज करने की सलाह दी है।
‘डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स’ की शुरुआत किसने की थी?
अनुज के बाद मयंक भी बरामद हुआ
वहीं हाथरस के सादाबाद के अनुज चौधरी के बाद पुलिस ने कासगंज के मयंक चौहान को भी सकुशल बरामद कर लिया है। मयंक की बरामदगी प्रयागराज के दारागंज इलाके से होने का दावा किया गया है। मयंक के परिजन उसे लेने के लिए प्रयागराज रवाना हो गए हैं, जबकि अनुज को सादाबाद पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश करेगी। संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम राधा केलि कुंज आश्रम के बाहर अपने गायब बच्चों की तलाश में प्रदर्शन करने वाले दो परिवारों को उनके घर के चिराग सकुशल वापस मिल गए हैं। सादाबाद के अनुज चौधरी की बरामदगी जहां हाथरस पुलिस ने मथुरा पुलिस के सहयोग से बरसाना के लाड़ली दास आश्रम से की है। वहीं देर रात प्रयागराज पुलिस ने कासगंज के मयंक चौहान को सकुशल बरामद कर उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया है।


















