रायपुर। विदेशों और देश के महानगरों में पॉपुलर ड्राइव इन मूवी एक्सपीरियंस अब रायपुरियंस भी ले सकेंगे। नवा रायपुर सेंध लेक में 21 दिसंबर को होने जा रहे इस इवेंट में फाली बार रामपुरियंस आउट-डोर पार्किंग के साथ कार में बैठ कर जायंट स्क्रीन पर मूवी देख सकेंगे। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘मोहब्बतें’ की स्क्रीनिंगः यह इवेंट उस समय आयोजित किया जा रहा है जब शाहरुख खान की दो सबसे यादगार मूवीज मोहब्बतें के 25 और डीडीएलजे के 30 साल पूरे हुए हैं। हाल ही में डीडीएलजे की रिलीज के 30 साल पूरे होने पर लंदन के लिसेस्टर स्क्वायर में शाहरुख और काजोल ने मूवी के अपने आइकॉनिक पोज में स्टेचू को अन्यील किया था। लंदन में ऐसा सम्मान पाने वाली यह पहली बॉलीवुड मूवी है।
इवेंट डिटेल्स
शाम 5:45 बजे डीडीएलजे और रात 10:25 पर ‘मोहब्बतें मूर्वी स्क्रीन की जाएंगी। टिकिट प्राइस 1,499/- औनवईस पर कार रखी गई है। एक मूवी के लिए 270 कार पकिंग्स का अरेंजमेंट किया गया है।
पाकिंग का प्लांड लेआउट
इस इवेंट के लिए कार पार्किंग का लेआउट इस तरीके से डिजाइन किया गया है। जिससे सभी की स्क्रीन का क्लीयर ब्यू मिल सके। एक मूवी शो के लिए मैक्सिमम 270 कार्स की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
सर्व इन कार मेन्यू
इवेंट में फूड एंड बेवरेजेज की व्यस्था भी की गई है, जिसमें चाईनीज फूड का मेन्यू तैयार किया गया है। महानगरों की तर्ज पर फूड एंड बेवरेजेज कार में ही सर्व किए जाएंगे।


















