ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंग

राष्ट्रीय राजमार्ग पर ई-रिक्शा को मिलेगा रास्ता

केंद्र सरकार दो लेन, चार लेन और छह लेन राष्ट्रीय राजमार्गों के पेव शोल्डर की समीक्षा करने जा रही है. इसके तहत मैदानी, पहाड़ी व आबादी वाले क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्गों के पेव शोल्डर की चौड़ाई में बदलाव किया जाएगा. इसका मकसद आबादी वाले क्षेत्र से गुजरने वाले राजमार्गो पर साइकिल सवार, ई-रिक्शा व पैदल राहगीर के लिए कम से कम एक मीटर चौड़ी समतल जमीन मुहैया कराना है.

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने 31 मार्च को एक मसौदा जारी किया है. इसमें केंद्रीय एजेंसियों एनएचएआई, एनएचआईडीसीएल, बीआरओ व राज्य सरकारों के प्रमुख सचिवों व एजेंसी के इंजीनियरों से 20 अप्रैल तक सुझाव-टिप्पणी मांगी गई है. इसके पश्चात अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी. मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया आबादी वाले क्षेत्र से गुजरने वाले दो, चार व छह लेन राष्ट्रीय राजमार्गों के पेव शोल्डर 1.5 मीटर होंगे. जबकि 1.0 मीटर चौड़ी समतल जमीन (एक प्रकार का फुटपाथ) होगी.

मैदानी क्षेत्र व ग्रेड सेपरेटर के पास गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के पेव शोल्डर 2.5 मीटर चौड़ा होगा. क्योंकि यहां आबादी नहीं होने के कारण समतल जमीन की आश्यकता नहीं होगी.

What's your reaction?

Related Posts