रायपुर. राज्य सेवा परीक्षा-2023 (CG PSC ) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई है. ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक किए जा सकते हैं. यह निशुल्क है. इसके बाद यानी 2 जनवरी से 3 जनवरी तक 500 रुपए फीस देकर फार्म में ऑनलाइन सुधार किए जा सकते हैं. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG PSC ) की ओर से यह भतीं हो रही है. इस बार राज्य सेवा के तहत 242 पदों पर भर्ती होगी. जानकारी के मुताबिक इस बार भी एक लाख से अधिक फार्म मिले हैं. पीएससी-2023 के तहत प्रीलिम्स 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी. जबकि मुख्य परीक्षा की जून में आयोजित की जाएगी. गौरतलब है कि इस बार राज्य सेवा के अलग-अलग 17 तरह के पद हैं. इसमें डिप्टी कलेक्टर, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला पंजीयक, राज्य कर सहायक आयुक्त, अधीक्षक जेल जिला जैसे पद हैं.


















