ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में पहली बार 15 अगस्त को सभी मस्जिदों में होगा ध्वजारोहण,  राज्य वक्फ बोर्ड को बड़ा आदेश

छत्तीसगढ़ की मस्जिदों में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण होगा। इसे लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने प्रदेश के सभी मुतवल्लियों को निर्देश जारी किए. वक्फ बोर्ड ने अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझते हुए लोग देशभक्ति, आपसी एकता और भाईचारे का परिचय दें। निर्देश में लिखा गया है कि 79वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों के मेन गेट पर तिरंगा फहराया जाए।

क्या लिखा है लेटर में

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 15 अगस्त 2025 को हमारा 78वीं स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस राष्ट्रीय पर्व के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में स्थिति सभी मस्जिद, मदरसा, दरगाह के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया जावे। स्वतंत्रता के महत्व को समझें तथा देशभक्ति, आपसी एकता एवं भाईचारे का परिचय देते हुए इस अवसर की गरिमा बनाये रखें। लेटर के अंतिम में लिया है कि अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित। यह लेटर राज्य के समस्त मुतवल्ली, मस्जिद, मदरसा और दरगाहों के लिए भेजा गया है।

राज्य में चाक चौबंद व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन, चौराहों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिलों की सीमा पर पुलिस ने अपनी गश्ती बढ़ा दी है।

बोर्ड ने मौलवियों के जारी किया था निर्देश

इससे पहले छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने राज्य के मौलवियों के लिए निर्देश जारी किया था। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने समस्त वक्फ संस्थाओं (मस्जिद, मदरसा, दरगाह) के मुतवल्लीयों के लिए जारी किया था। आदेश में कहा गया था कि छत्तीसगढ़ में अब निकाह पढ़ाने के लिए ईमाम, मौलाना द्वारा जो नजराना या उपहार लिया जाता है वह 11 सौ रुपये से अधिक नहीं ले सकेंगे। सलीम राज के पास इसे लेकर कई शिकायतें मिली थीं जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया था।

What's your reaction?

Related Posts