रायपुर। डिप्टी रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार समेत अन्य गैर शिक्षकीय पदों के लिए गुरु घासीदास विश्वविद्यालय ने आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 26 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने डिप्टी रजिस्ट्रार और असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों के लिए 4 सितंबर 2024 को जारी विज्ञापन के अनुसार आवेदन किया था, उनको फिर से आवेदन देना होगा। हालांकि, उनको इसके लिए दुबारा फीस जमा नहीं करना होगा। बता दें कि गुरु घासीदास विश्वविद्यालय ने डिप्टी रजिस्ट्रार के एक पद, डिप्टी रजिस्ट्रार (लीव वेकेंसी) के पद के अलावा असिस्टेंट रजिस्ट्रार 1 पद, सौनियर टेक्निकल असिस्टेंट (आईसीटी कैडर) 1 पद, अपर डिवीजन क्लर्क पद, लोवर डिवीजन क्लर्क 1 पद, लाइब्रेरी असिस्टेंट 1 पद और लेबोरेट्री असिस्टेंट के 1 पद के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाया है। अलग- अलग पदों के लिए अलग- अलग आवेदन जमा करना होगा। रिक्त पदों की संख्या, न्यूनतम योग्यता एवं आवेदन जमा करने के लिए आवश्यक निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.ggu.ac.in पर दी गई है।


















