ब्रेकिंग खबरें

धर्म एवं साहित्यज्योतिष

कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शनि की चाल बदलने से बदलेगा जीवन

ज्योतिष में शनि को ऐसा ग्रह माना जाता है जो इंसान को उसके कर्मों का फल देता है। जब शनि की स्थिति कमजोर होती है तो काम अटकते हैं, दिक्कतें बढ़ती हैं और मन भी परेशान रहता है। लेकिन जैसे ही शनि का रुख बदलता है, वही चीजें धीरे-धीरे संभलने लगती हैं। 17 अप्रैल से ऐसा ही एक बदलाव देखने को मिलेगा, जब शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह बदलाव करीब एक महीने तक असर में रहेगा और इसका सीधा असर लोगों के काम, पैसे और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है। खास बात यह है कि यह परिवर्तन ऐसे समय पर हो रहा है जब पहले से ही शुभ कार्यों का माहौल रहता है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह समय राहत और मौके लेकर आ सकता है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए चीजें धीरे-धीरे सही दिशा में जाती दिखेंगी। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन उसका फायदा भी मिलेगा। जो मेहनत अब तक बेअसर लग रही थी, उसका नतीजा अब दिखने लगेगा। पैसों के मामले में सुधार होगा और कहीं अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय संतुलन बनाने का रहेगा। जो लोग साझेदारी में काम कर रहे हैं, उन्हें फायदा मिल सकता है। नए काम या कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। रिश्तों में भी पहले से बेहतर स्थिति बनेगी। अगर कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं, तो मौका मिल सकता है।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए यह समय थोड़ी राहत लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके काम अब पूरे होते नजर आ सकते हैं। नौकरी और कारोबार दोनों में मौके मिल सकते हैं। समाज में आपकी पहचान बढ़ेगी और लोग आपके काम को नोटिस करेंगे।

कन्या राशि- कन्या राशि के लिए यह बदलाव सुकून देने वाला रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा और चीजें धीरे-धीरे नियंत्रण में आएंगी। पैसों की स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार में भी माहौल ठीक रहेगा और खर्चों पर लगाम लगाना आसान होगा।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए यह समय करियर के लिहाज से अहम रहेगा। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी।

What's your reaction?

Related Posts