ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनअन्य खबर

दमदार टीजर एरियल एक्शन देखकर खड़े हो गए रौंगटे

टीजर में ऋतिक प्लेन से भारत का तिरंगा बाहर निकालकर लहराते नजर आए हैं. ये सीन दर्शकों के मन को छू लेने वाला है. वहीं, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के बीच की केमिस्ट्री वाकई में देखते बनती है. दोनों इस एक्शन फिल्म में पहली बार स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे. सिद्धार्थ आनंद इससे पहले ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसी जबर्दस्त एक्शन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. मूवी 25 जनवरी को रिलीज होगी.

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘फाइटर’ बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. शुक्रवार को फिल्म का दमदार टीजर रिलीज कर दिया गया है. टीजर में जबर्दस्त एक्शन देखने को मिल रहा है. टीजर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण आसमान की ऊंचाईयों को छूते दिखाई दे रहे हैं. टीजर में कलाकारों के लुक ने दर्शकों का खूब इंप्रेस किया है. ऋतिक, दीपिका और अनिल तीनों का लुक बेहद ही दमदार और जबर्दस्त है. फाइटर का टीजर जबर्दस्त एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरा हुआ है.

What's your reaction?

Related Posts