रायपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को अधिक आरामदायक और बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस की कुछ सेवाओं में एक अतिरिक्त एसी थ्री टियर कोच स्थायी रूप से जोड़ने का निर्णय लिया है।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 18251/18252 तथा 18249/18250 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी थ्री कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे यात्रियों को आरक्षित सीटों की बेहतर उपलब्धता मिलेगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 18251 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में यह सुविधा 12 जुलाई 2026 से तथा 18252 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में 13 जुलाई 2026 से लागू होगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 18249 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी थ्री कोच की सुविधा 15 जुलाई 2026 से और 18250 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में 16 जुलाई से उपलब्ध रहेगी।


















