ब्रेकिंग खबरें

धर्म एवं साहित्यज्योतिष

जुलाई 2026 का राशिफल: 1 से 31 जुलाई तक इन राशियों के लिए लाभ और भाग्य में बढ़ोतरी के संकेत

आज 1 जुलाई 2026 से जुलाई महीने की शुरुआत हो चुकी है। जुलाई के महीने में कई ग्रहों की चाल बदलने वाली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की बदलती चाल से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशियों के लिए ग्रहों की चाल अच्छे दिन लेकर आती है तो कुछ राशियां नेगेटिव रूप से भी प्रभावित हो सकती हैं। जुलाई के महीने में बुध, शुक्र, सूर्य और शनि ग्रह की चाल में बदलाव होगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, कल गुरुवार के दिन कर्मफलदाता शनि रेवती नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश करेंगे। 4 जुलाई के दिन सिंह राशि में शुक्र का गोचर होगा। इसके बाद बुध 7 जुलाई के दिन मिथुन राशि में एंटर करेंगे। 24 जुलाई से बुध मार्गी हो जाएंगे। सूर्य का कर्क गोचर 16 जुलाई को होगा। ऐसे में आइए पंडित जी से जानते हैं जुलाई में सूर्य, बुध, शुक्र और शनि की चाल का असर किन राशियों के लिए पॉजिटिव साबित हो सकता है साथ ही ग्रहों को मजबूत करने के उपाय-

1 से 31 जुलाई तक इन राशियों की चमकेगी किस्मत, सूर्य, बुध, शनि, शुक्र देंगे प्रॉफिट

जुलाई में बुध, शुक्र, सूर्य की बदलती चाल से किन राशियों को लाभ होगा?

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, जुलाई के महीने में शुक्र, बुध, और सूर्य का गोचर मिथुन राशि, कर्क राशि, वृषभ राशि, कन्या राशि और मकर राशि के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। धन वृद्धि के योग बनेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। करियर में सफलता प्राप्त करेंगे। नए मौके भी आपको बढ़-चढ़कर मिलेंगे।

2 जुलाई के दिन शनि का नक्षत्र पद गोचर किन राशियों को लाभ देगा?

पंडित नरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि, रेवती नक्षत्र के द्वितीय पद में शनि के प्रवेश करने से मिथुन राशि, वृषभ राशि, कन्या राशि, तुला राशि, मकर राशि, कुंभ राशि के लिए शुभ माना जा रहा है।

जुलाई में ग्रहों के गोचर का प्रभाव बढ़ाने के लिए क्या करें?

जुलाई के महीने में बुध, शुक्र, सूर्य और शनि के गोचर का प्रभाव चाहे आपके लिए पॉजिटिव हो या नेगेटिव कुछ उपाय अपनाकर आप कुंडली में इन ग्रहों की स्थिति को मजबूत बना सकते है।

  1. सूर्य ग्रह के उपाय- सूर्य ग्रह को मजबूत बनाने के लिए रोज तांबे के पात्र से सूर्य को अर्घ्य दें।
  2. बुध ग्रह के उपाय- बुध ग्रह को मजबूत बनाने के लिए भगवान गणेश को दूर्वा घास चढ़ाएं।
  3. शुक्र ग्रह के उपाय- शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए सफेद वस्तु का दान करें। दही और इत्र का दान करें।
  • शनि ग्रह के उपाय- शनि ग्रह को मजबूत बनाने के लिए भगवान शिव और हनुमान जी की विधिवत पूजा करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

What's your reaction?

Related Posts