ब्रेकिंग खबरें

व्यापारअन्य खबर

6,180 करोड़ रुपये का निवेश तमिलनाडु में करेगी Hyundai

हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India) तमिलनाडु में हाइड्रोजन संसाधन केंद्र स्थापित करने और विभिन्न अन्य पहल पर 6,180 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. कंपनी ने सोमवार को यह घोषणा की.

इससे पहले हुंदै ने 2023 से 2032 के दौरान 10 साल में इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण, चार्जिंग बुनियादी ढांचे और कौशल विकास में अपने प्रयासों को बढ़ाने के लिए 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की थी. यह 6,180 करोड़ रुपये का निवेश इसके अतिरिक्त है.

कंपनी ने तमिलनाडु वैश्विक निवेशक सम्मेलन- 2024 के दौरान नए निवेश को लेकर राज्य सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं.

हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) उन्सू किम ने बयान में कहा, ‘‘6,180 करोड़ रुपये का यह निवेश राज्य में सामाजिक-आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है.’’

उन्होंने कहा कि सरकार के साथ यह सहयोग महज निवेश तक नहीं है. उन्होंने कहा कि यह एक मजबूत हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा, जो कंपनी की हरित भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप है.

किम ने कहा, ‘‘हमें भरोसा है कि सामूहिक प्रयासों से तमिलनाडु 1,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था की बड़ी उपलब्धि को हासिल कर पाएगा.’’

हाइड्रोजन रिसोर्स सेंटरतमिलनाडु में हुंडई द्वारा किए जा रहे नए इंवेस्टमेंट के एक हिस्से के रूप में एक ऐसा प्लांट लगाना भी शामिल है, जो हाइड्रोजन इकोसिस्टम के स्थानीयकरण के लिए एक रूपरेखा विकसित करने के लिए एक सेल के रूप में कार्य करेगा. हुंडई का कहना है कि आईआईटी-मद्रास के सहयोग से इस पहल से क्षेत्र में रोजगार पैदा होने और कौशल विकास को सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है.

हाइड्रोजन फ्यूल एसयूवी

हुंडई वर्तमान में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और बैटरी तकनीक वाले कार मॉडल पेश करती है. लेकिन, दुनिया भर में यह नेक्सो (Nexo) नाम की एक हाइड्रोजन फ्यूल एसयूवी भी पेश करती है, जिसे हाल ही में तमिलनाडु ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में पेश किया गया था.

What's your reaction?

Related Posts