ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

भारत की ‘Gondhal’ फिल्म जाएगी Oscars 2027, ग्रामीण महाराष्ट्र की कहानी ने जीता दिल

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने उस फिल्म का नाम अनाउंस कर दिया है जिसे वे ऑस्कर 2027 के लिए भारत की ओर से भेजने वाले हैं। बता दें, ऑस्कर में प्रविष्टि पाने की रेस में देशभर की कुल 33 फिल्में शामिल थीं। इन 33 फिल्मों में से FFI ने आईएमडीबी पर 8.9 रेटिंग पाने वाली मराठी थ्रिलर फिल्म को चुना है।

क्या है इस फिल्म का नाम?

शुक्रवार को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने घोषणा की कि मराठी थ्रिलर फिल्म ‘गोंधळ’ (Gondhal)ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन संतोष दावाखर ने किया है। यह फिल्म 99वें अकादमी पुरस्कार समारोह (Oscars) में ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ की कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

33 फिल्मों के बीच से हुआ चयन

दिलचस्प बात यह है कि ऑस्कर में प्रविष्टि पाने की रेस में जो 33 फिल्में शामिल हुई थीं उनमें हिंदी की 14 फिल्में; मराठी, तेलुगू और गुजराती की 4-4 फिल्में; तमिल की 3 फिल्में; मलयालम और नागामीज की 1-1 फिल्म और एक साइलेंट (मूक) फिल्म का नाम था।

What's your reaction?

Related Posts