ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंग

IndiGo ने बढ़ाया फ्लाइट किराया, घरेलू उड़ानों पर लगेगा ₹1,300 तक फ्यूल चार्ज

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में एक महीने में 14% से अधिक की बढ़ोतरी के बाद इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। एयरलाइन के मुताबिक ATF की कीमत पिछले एक दशक के हाई लेवल में पहुंच गई है और इससे ऑपरेशन लागत पर दबाव बढ़ा है। घरेलू उड़ानों में अब दूरी के हिसाब से 375 से 1,300 रुपये प्रति सेक्टर तक फ्यूल चार्ज देना होगा। अप्रैल में यह शुल्क 275 से 950 रुपये तक था। एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह स्थिति पर नजर रखेगी और ज़रूरत पड़ने पर उचित बदलाव करेगी। इंडिगो रोजाना 2,200 से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट करती है।

IndiGo की ऑपरेटर कंपनी इंटर ग्लोब एविएशन के शेयर 5 अक्टूबर यानी आज दोपहर करीब 2:00 बजे BSE पर ₹4,930 पर कारोबार कर रहे थे, जो पिछले बंद भाव से 0.18% ऊपर था।

घरेलू उड़ानों पर पुराना और नया फ्यूल चार्ज
दूरी किलो मीटर मेंपुराना चार्ज रुपये मेंनया चार्ज रुपये में
0 से 500275375
501 से 1000400600
1001 से 1500600900
1501 से 20008001150
2000 से ऊपर950113

ANI की खबर के मुताबिक IndiGo ने कहा कि ईंधन लागत में हुई पूरी बढ़ोतरी की भरपाई के लिए इससे कहीं अधिक शुल्क बढ़ाना पड़ता, लेकिन ग्राहकों पर बोझ कम रखने के लिए कंपनी ने मामूली और नियंत्रित बढ़ोतरी की है।

रॉयटर्स के मुताबिक एयरलाइंस के ऑपरेटिंग खर्च में जेट फ्यूल का हिस्सा 40% तक होता है और कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव से उनके मुनाफे पर असर पड़ सकता है। इंडिगो को पहली तिमाही में 3.82 अरब रुपये का नुकसान हुआ। कंपनी ने मई में कहा था कि वह मार्जिन को सुरक्षित रखने के लिए फ्यूल की कीमतों की हेजिंग पर विचार करेगी।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी बढ़ा चार्ज

SAARC, 500 किमी तक: ₹1,000

SAARC, 501 किमी से अधिक: ₹3,000

दक्षिण-पूर्व एशिया: ₹5,500

GCC और मिडिल ईस्ट: ₹5,500

उत्तर और पूर्वी एशिया: ₹5,500

अफ्रीका: ₹6,000

यूरोप: ₹10,000

What's your reaction?

Related Posts