रायपुर। राजधानी में विदेशी युवतियों की संदिग्ध आवाजाही ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) ने तेलीबांधा इलाके के एक नामी होटल में दबिश देकर उज्बेकिस्तान की दो युवतियों को हिरासत में लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से एक के पास पासपोर्ट तक नहीं है, वहीं दूसरी का टूरिस्ट वीजा 8 महीने पहले ही खत्म हो चुका है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बिना वैध दस्तावेजों के ये युवतियां दिल्ली से फ्लाइट लेकर रायपुर तक कैसे पहुंच गईं?

होटल ‘अरीना बुटिक‘ में चल रहा था खेल
मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों युवतियां 8 जनवरी को दिल्ली से फ्लाइट लेकर रायपुर पहुंची थीं। तेलीबांधा स्थित ‘होटल अरीना बुटिक’ में इनके लिए दो दिनों का कमरा बुक था। 9 जनवरी को IB की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ होटल में छापेमारी की और इन्हें धर दबोचा। फिलहाल ये युवतियां तेलीबांधा पुलिस की अभिरक्षा में हैं।
मोबाइल एप से बातचीत, पासपोर्ट गायब
जांच में कई संदिग्ध बातें सामने आई हैं:
- टेक्निकल चालाकी: युवतियां सामान्य वॉइस कॉल के बजाय मोबाइल एप्स के जरिए बातचीत करती थीं, ताकि कॉल रिकॉर्ड्स न मिल सकें।
- गायब दस्तावेज: एक युवती का कहना है कि उसका पासपोर्ट दिल्ली में खो गया है, जबकि दूसरी का वीजा महीनों पहले एक्सपायर हो चुका है।
- सुरक्षा में चूक: बिना वीजा और पासपोर्ट के होटल में कमरा मिलना और एयरपोर्ट की सुरक्षा से पार पा लेना कई विभागों की लापरवाही को उजागर कर रहा है।
क्या फिर राजधानी में सक्रिय है ‘इंटरनेशनल सेक्स रैकेट‘?
इस कार्रवाई ने फरवरी 2025 की उस घटना की यादें ताजा कर दी हैं, जब वीआईपी रोड पर एक सड़क हादसे के बाद उज्बेकिस्तानी युवती और वकील भावेश आचार्य पकड़े गए थे। उस मामले में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था, जिसमें दर्जनों दलाल और होटल संचालक जेल गए थे। आशंका जताई जा रही है कि ये दोनों युवतियां भी उसी सिंडिकेट का हिस्सा हो सकती हैं, जिन्हें काम का लालच देकर भारत लाया गया है।
“IB की जांच जारी है। सोमवार को स्पष्ट होगा कि इनके खिलाफ रायपुर में एफआईआर होगी या इन्हें उज्बेकी दूतावास के सुपुर्द किया जाएगा। फिलहाल इनके मोबाइल की तकनीकी जांच की जा रही है।”
अविनाश सिंह, टीआई, तेलीबांधा
जांच के घेरे में कई नामी चेहरे
सूत्रों की मानें तो पुलिस और आईबी इन युवतियों के मोबाइल खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि रायपुर में वे किसके संपर्क में थीं। संभावना है कि कुछ सफेदपोशों और स्थानीय एजेंटों के नाम जल्द ही सामने आ सकते हैं।
- महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त को लेकर बड़ी खबर…
- Chhattisgarh News: आखिर मुंबई की दौड़ कब तक मेल भरोसे, वंदे भारत मिले तो बचेंगे 6 घंटे
- छत्तीसगढ़: पुराने ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्रों को लेकर नागरिकों की बढ़ती परेशानी, रिकॉर्ड के अभाव से आवेदन अटके, कलेक्टर ने सचिवों को तलब
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बीएससी नर्सिंग प्रवेश में 10 परसेंटाइल की शर्त रद्द
- अब केवल UMANG ऐप से ही होगा यूएएन एक्टिवेशन, EPFO ने बदला सिस्टम


















