ब्रेकिंग खबरें

रायपुर संभागअपराध

सरोना में कोचिया गिरफ्तार

रायपुर: पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध निजात अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत शहर के सभी थानों से रोजाना गांजा, शराब व सूखे नशे के तस्कर पकड़ में आ रहे हैं. सोमवार को अलग-अलग थानों से 155 पौवा प्लेन व मसाला शराब के साथ 6 कोचिया गिरतार किए गए हैं.

आमानाका पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिला कि सरोना ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है. इसके बाद छापेमारी करके न्यू चंगोराभाठा अयोध्या नगर निवासी जगजीवन राम ध्रुव को 40 पौवा देसी मसाला शराब के साथ पकड़ा गया.

इसी तरह उरला पुलिस ने शीतला तालाब बीरगांव से खिलेश्वर धृतलहरे को 34 पौवा, चिखली फार्म हाउस के पास से गजेंद्रपुरी गोस्वामी को 22 पौवा, पंडरी (मोवा) पुलिस ने दलदल सिवनी विज्ञान केंद्र के सामने मुकेश दास मानिकपुरी को 32 पौवा, खरोरा पुलिस ने ग्राम माठ मेन रोड में संजय मनहर को 10 पौवा व माना पुलिस ने कमल विहार चौक, डुमरतराई में जगमत जगत को 17 पौवा के साथ गिरतार किया.

What's your reaction?

Related Posts