कोलकाता : पश्चिम बंगाल से बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक होटल में भीषण आग लग गई है। आग में जलकर 9 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग फंसे हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर अधिकारी पहुंचे हैं। कई दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। जिस इलाके में आग लगी है, वह कोलकाता का व्यक्त इलाका है। पास में ही एक नामी स्कूल भी है और पश्चिम बंगाल फायर डिपार्टमेंट का हेडक्वार्टर भी नजदीक है। सकरे इलाके में बने इस होटल में दमकल की गाड़ियों को पहुंचे में मुश्किल हुई। घने धुएं के कारण फायर फाइटिंग जवानों को भी सीढ़ियों से ऊपर जाने में मुश्किल हो गया था।
होटल में आग तड़के 3 बजे के आसपास लगी। होटल के गेस्ट गहरी नींद में सो रहे थे, जिससे कई मेहमान इमारत के अंदर फंस गए और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू करना पड़ा। शुरुआती खबरों से पता चलता है कि आग एयर-कंडीशनर में विस्फोट के कारण लगी हो सकती है, हालांकि आग लगने की सही वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

4 फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगीं
यह आग शहर के सबसे व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाकों में से एक, न्यू मार्केट के पास फ्री स्कूल स्ट्रीट पर स्थित एक होटल में लगी। आग लगने की सूचना मिलने के बाद, दमकल की चार गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। आपदा प्रबंधन की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्यों में शामिल हो गई।
मरने वाले बांग्लादेशी थे
बताया जा रहा है कि मरने वाले बांग्लादेशी नागरिक थे जो इलाज के लिए कोलकाता आए थे। इस घटना में छह लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की वजह और मौतों से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, मरने वालों में से ज्यादातर लोग बांग्लादेश, मेघालय और अलीपुरद्वार से थे और कोलकाता में इलाज के लिए आए थे। पुलिस ने बताया कि होटल से 20 से ज़्यादा लोगों को बचाया गया और कोलकाता के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


















