ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

रिश्वत लेने का मामला, कोतवाली एएसआई निलंबित

मारपीट के मामले की जांच कर रहे एएसआई रमेश साहू को रिश्वत लेने पर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश भी दिए. उल्लेखनीय है कि गत दिनों मारपीट के एक मामले में कोतवाली थाना के एएसआई रमेश साहू ने दो भाई अमन, आशीष ध्रुव लालबगीचा को पूछताछ के लिए थाना बुलाया था. उन पर धारा 294,323,34 के तहत अपरध दर्ज किया गया था. इस मामले में दोनों के साथ जमकर मारपीट भी की गई थी और आरोपी को मुचलके पर छोड़ने की बात पर परिवार वालों से रिश्वत की मांग की गई, जिसे दिया गया. मामले को लेकर दोनों भाईयों ने कांग्रेस आईटी सेल के गीतराम सिन्हा के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय से शिकायत की थी. साथ ही रिश्वत लेते हुए एएसआई का विडियो भी सौंपा गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी वार्ष्णेय ने तत्काल एएसआई रमेश साहू निलंबित कर दिया. एसपी ने मामले की शिकायत एवं वीडियो के आधार पर एएसआई रमेश साहू के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही कर जांच करने के निर्देश दिए हैं.

What's your reaction?

Related Posts