मुंबई. जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका में हिरासत में लिया गया है. सोमवार को मुंबई पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी. प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू होने के कुछ सप्ताह बाद अनमोल कैलिफोर्निया में पकड़ा गया. वह भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित है.
12 अक्तूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की हत्या की गई थी. सूत्रों ने बताया कि इस साल 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना के पीछे भी अनमोल का हाथ बताया गया है. साथ ही पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी उसका नाम सामने आ चुका है. अनमोल का भाई लॉरेंस अभी गुजरात के जेल में बंद है.
निज्जर हत्या मामले में हो सकती है पूछताछ मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अनमोल बिश्नोई से पूछताछ के बाद अमेरिकी अधिकारी पहले उसे हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडाई अधिकारियों को सौंप सकते हैं. इसके बाद भारतीय अधिकारियों को उसकी हिरासत मिल सकती है. हालांकि, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अनमोल को भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
पिछले साल भाग गया था कनाडा पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर अनमोल फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर 2023 में कनाडा भाग गया था. वह मुंबई पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल है. महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) मामले में मुंबई की एक अदालत ने इस साल जुलाई में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका ने जानकारी दी थी कि अनमोल कनाडा से अमेरिकी की नियमित यात्रा करता रहता है.
एनआईए ने दर्ज किए हैं 20 मामले अनमोल पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कुल 20 आपराधिक मामले दर्ज किए हैं. हाल ही में एजेंसी ने 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की. वह अक्तूबर 2021 में जमानत पर रिहा हुआ था. 2023 में जांच एजेंसी ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी.
- छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना; बिलासपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश
- Apple ने बढ़ाई iPhone की कीमतें, पुराने मॉडल पर ₹30 हजार तक बढ़ा दाम; 16, 17 और Air भी महंगे
- ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब बढ़ी सख्ती, छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने लागू किया नया नियम
- छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों का आंकड़ा 340 के पार; इस जिले में सबसे ज्यादा दहशत
- धान खरीदी में 89 करोड़ की गड़बड़ी, समितियों को रकम चुकाने के लिए मिली 3 महीने की मोहलत


















