ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीय

लव जिहाद का हिट एंड रन मामला, पीड़िता के साथ हिंदू बनकर रिलेशनशिप में था आरोपी

लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने लड़की को तेज रफ्तार कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, शाहनवाज और पीड़िता अनामिका पहले से एक-दूसरे को जानते थे. शाहनवाज पर आरोप है कि उसने अपनी पहचान छिपाकर खुद को हिंदू बताकर अनामिका से नजदीकी बढ़ाई थी. बाद में अनामिका को उसकी पहचान के बारे में पता चला, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ. 

घटना का सामने आया वीडियो जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने का बताया जा रहा है. एक चश्मदीद ने बताया कि अनामिका स्कूटी से यहां पहुंची थी और सड़क पर खड़ी कार को रोकने की कोशिश की. आरोप है कि आरोपी ने कार तेजी से आगे बढ़ा दी और युवती कुछ दूरी तक उसके साथ घिसटती चली गई. मौके पर मौजूद लोगों ने कार रुकवाने के लिए आवाज लगाई और पत्थर भी फेंके, लेकिन आरोपी नहीं रुका. चश्मदीद ने करीब 200 मीटर तक घसीटे जाने की बात कही है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. हालांकि पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है.

यश ठाकुर बनकर दे रहा था धोखा

पीड़िता अनामिका सुबह चाय पीने जनेश्वर मिश्र पार्क के पास गई थी, जहां आरोपी शाहनवाज किसी दूसरी लड़की के साथ चाय की टपरी पर पहुंचा था. अनामिका का आरोप है कि शाहनवाज खुद को यश ठाकुर बताकर उसके साथ रिलेशनशिप में था. जब अनामिका ने उसे दूसरी लड़की के साथ देखा और कार रोकने का प्रयास किया, तब उसे पता चला कि वह यश नहीं बल्कि शाहनवाज है. इसके बाद दोनों में विवाद हो गया. 

हत्या के प्रयास का केसलखनऊ ईस्ट की डीसीपी दीक्षा शर्मा के मुताबिक, जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने युवती को कार से टक्कर मारने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. जांच में सामने आया कि आरोपी और युवती एक-दूसरे के परिचित थे और किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था. आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी और उसके दोस्तों ने कार से युवती को टक्कर मार दी. युवती की मेडिकल जांच कराई गई है. तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है और नामजद आरोपी से पूछताछ जारी है.

What's your reaction?

Related Posts