ब्रेकिंग खबरें

ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

Mahadevi Elephant Kolhapur विवाद, शुरू हुआ JIO Bycott

Mahadevi Elephant Kolhapur: पुणे/कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के नंदिनी मठ से कोर्ट के आदेश पर ‘महादेवी’ हथिनी को गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा भेजा गया था। अब महादेवी के महाराष्ट्र से गुजरात भेजे जाने के खिलाफ लोगों को आक्रोश सामने आया है। इस वजह से कोल्हापुर के करीब 700 से भी ज्यादा गांवों में रिलायंस की सेवाओं का बहिष्कार शुरू कर दिया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है लोग इस फैसले से नाखुश हैं। भावनात्मक तौर पर वे इस फैसले का विरोध जियो सिम कार्ड को पोर्ट करवा कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार हालात का जायजा लेने के लिए वनतारा के सीईओ भी कोल्हापुर पहुंचे। 28 जुलाई को जब नंदनी मठ से महादेवी हथिनी को वनतारा ले जाया गया था तब लोगों का जनसमूह उमड़ा था। लोगों की नंदिनी मठ में गहरी आस्था है। यह मठ 1200 साल से अधिक पुराना है।

स्थानीय लोगों की जुड़ी है आस्था

वन्य जीवों की देखरेख के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन के तहत विश्व स्तरीय सुविधाओं वाले वनतारा की स्थापना की है, लेकिन कोल्हापुर जिले के नंदनी मठ की प्रसिद्ध महादेवी हथिनी को लेकर यहां के लोगों में विशेष आस्था है। यह हथिनी पिछले 33 सालों से नंदनी मठ में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों का अभिन्न हिस्सा रही है। महाराष्ट्र के मंत्री प्रकाश अबितकर ने कहा कि आज कोल्हापुर में एक बैठक में वनतारा के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे महादेवी को कोल्हापुर जिले के नंदनी में वापस लाने के प्रयासों में सहयोग करेंगे। लोगों का कहना है उन्हें महादेवी हथिनी की कमी खल रह है।

क्यों भेजा गया वनतारा?

पशु अधिकार संगठनों, खासकर पेटा, पर्यावरण एवं वन विभाग और बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की शिकायतों के बाद, हथिनी को गुजरात के वनतारा में स्थानांतरित करने का फैसला किया गया है। अदालती आदेश का सम्मान करते हुए, मठाधीश और ग्रामीणों ने आखिरकार हथिनी को भावभीनी विदाई के साथ उसे भेज दिया था, लेकिन अब उन्हें महादेवी की कमी खल रही है। अब वे महादेवी को वापस नंदिनी मठ भेजे जाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने अपने प्रिय हथिनी को यहां से ले जाने के लिए रिलायंस समूह को जिम्मेदार बताया है। लोगों की मांग है कि अंबानी जल्द उनकी महादेवी हथिनी को लौटाएं। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री प्रकाशराव अबिटकर ने लोगों को वापसी कराने में मदद का आश्वासन दिया है। शिवसेना नेता अबिटकर कोल्हापुर जिले की एक विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

What's your reaction?

Related Posts