ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ के किसानों को CM साय की बड़ी राहत, चक्रवात अर्नब से हुए नुकसान का होगा आकलन

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गंभीरता दिखाई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि प्रभावित किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उन्हें समय पर राहत उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फसल नुकसान से प्रभावित किसानों की स्थिति का आकलन करने में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।

किसानों को समय पर मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों को होने वाले नुकसान को सरकार गंभीरता से ले रही है। जिला कलेक्टर अपने-अपने क्षेत्रों में फसलों की क्षति का तत्काल आकलन कराएं, ताकि प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए आवश्यक कदम समय पर उठाए जा सकें।

जिला प्रशासन को सक्रिय रहने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सर्वेक्षण का काम संवेदनशीलता और गंभीरता से किया जाए। प्रभावित क्षेत्रों में किसानों से संपर्क कर फसल नुकसान की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाए। सरकार का प्रयास है कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की प्रशासनिक बाधा न आए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर आरबीसी 6-4 के प्रावधानों एवं निर्धारित मानदंडों के अनुसार पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण से लेकर सहायता राशि के वितरण तक की पूरी प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए. सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रभावित किसानों को समय पर राहत मिल सके.

What's your reaction?

Related Posts