Mars Transit in Aries 2026: कल मंगल का प्रवेश अपनी ही राशि मेष में होगा. इस राशि में मंगल 21 जून तक गोचर करेंगे. यह अवधि चार राशि के जातकों के जीवन अशांति ला सकती है. ये समय इन राशि के जातकों के लिए मानसिक तनाव, दुर्घटना और आर्थिक नुकसान का संकेत दे रहा है. आइए इनके बारे में जानते हैं.
Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल एक महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं. ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना गया है. मंगल ऊर्जा, साहस, पराक्रम, भूमि, शक्ति आदि के कारक माने जाते हैं. मंगल का गोचर ज्योतिष में बहुत विशेष माना गया है. कल यानी 11 मई को मंगल का गोचर होने जा रहा है. कल मंगल का प्रवेश अपनी ही राशि मेष में होगा. इस राशि में मंगल 21 जून तक गोचर करेंगे.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल जब अपनी ही राशि में आते हैं, तो उर्जा को बढ़ाते हैं, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह ऊर्जा ‘अग्नि’ साबित हो सकती है. 21 जून तक की यह अवधि चार राशि के जातकों के जीवन अशांति ला सकती है. ये समय इन राशि के जातकों के लिए मानसिक तनाव, दुर्घटना और आर्थिक नुकसान का संकेत दे रहा है. आइए इनके बारे में जानते हैं.
कर्क राशि
मंगल के इस गोचर से कर्क राशि के जातकों के जीवन में अशांति छा सकती है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों या बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है. वाणी पर नियंत्रण न रखने की स्थिति में काम खराब हो सकते हैं. माता की सेहत की चिंता रह सकती है.
तुला राशि
मंगल का ये गोचर तुला राशि वालों के संबंधों में कड़वाहट घोल सकता है. जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर क्लेश हो सकता है. साझेदारी में कारोबार करने वालों को नुकसान हो सकता है.
मकर राशि
मंगल का ये गोचर मकर राशि के जातकों को चोट दे सकता है. इस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. क्योंकि चोट लगने या दुर्घटना होने की संभावना है. घर-परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद गहरा सकता है.
मीन राशि
मंगल का मेष राशि में गोचर मीन राशि के जातकों के लिए धन की हानि की ओर इशारा कर रहा है. निवेश के लिए यह समय बिल्कुल सही नहीं है. पैसा डूबने का खतरा है. आंखों या पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.




















