रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने मंगलवार को नगर निगम जोन-2 क्षेत्र का दौरा कर पंडरी कपड़ा बाजार की सफाई व्यवस्था तथा विभिन्न नालों में मानसून पूर्व चल रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान शहीद हेमू कालाणी वार्ड की पार्षद कृतिका जैन एवं जोन-2 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने पंडरी कपड़ा बाजार के गेट नंबर-2 के समीप स्थित मुक्कड़ क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कचरा जमा पाया, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जोन स्वास्थ्य अधिकारी को प्रतिदिन नियमित सफाई एवं कचरा परिवहन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- आमिर खान की तीसरी शादी के खिलाफ फतवा, चीफ मुफ्ती बोले- अल्लाह के सामने ये हराम
- CBSE का बड़ा फैसला, स्कूल असेसमेंट में तीसरी भाषा में पास होना अनिवार्य, वरना नहीं मिलेगा 10वीं का सर्टिफिकेट
- हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 3 बाइक समेत 4 दोपहिया वाहन बरामद
- छत्तीसगढ़ में चार वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम की तैयारी, टास्क फोर्स का गठन
- छत्तीसगढ़ की जेलों में सजायाफ्ता कैदियों की मजदूरी बढ़ाने का प्रस्ताव
महापौर ने पंडरी कपड़ा बाजार में कार्यरत सफाई गैंग की समीक्षा करते हुए पाया कि वर्तमान में 7 महिला एवं केवल 2 पुरुष सफाई कर्मी कार्यरत हैं। उन्होंने सफाई दल में महिला और पुरुष सफाई कर्मियों की संख्या संतुलित रखने तथा पुरुष ठेका सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही बाजार क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने और व्यापारियों व नागरिकों के बीच जनजागरूकता अभियान चलाने को भी कहा।
इसके बाद महापौर ने देवेन्द्र नगर नाला, नमस्ते चौक नाला तथा एक्सप्रेस-वे मार्ग स्थित नालों में चल रहे मानसून पूर्व सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नालों की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और सफाई ठेकेदार तथा जोन-2 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई।
महापौर मीनल चौबे ने निर्देश दिए कि मानसून की पहली बारिश से पूर्व सभी नालों की तली तक पूरी तरह सफाई कराई जाए, नालों से लद्दी एवं गाद निकालकर जल निकासी की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर तय समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।



















