ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़अपराध

ड्रग्स केस में मॉडल नव्या मलिक का कनेक्शन पूर्व मंत्री और विधायकों के बेटों से!

रायपुर. हाई प्रोफाइल ड्रग्स तस्करी मामले में मॉडल और इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच में उसके कनेक्शन कई बड़े नामों से जुड़े मिले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नव्या का संबंध एक पूर्व मंत्री, दो विधायकों के बेटों और रायपुर के एक पेट्रोल पंप संचालक से भी पाया गया है। नव्या के साथ-साथ उसके सहयोगी विधि अग्रवाल और अन्य आरोपियों से पुलिस पूछताछ में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। 30 अगस्त को नव्या को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उसके करीबी दोस्त आएं परवेज और हरियाणा से आए ड्रग पेडलर को भी पुलिस ने पकड़ लिया। 3 सितंबर को चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, जिनमें विधि अग्रवाल, जुनैद, और सोहेल खान शामिल हैं। नव्या और अन्य आरोपियों से लंबी पूछताछ के बाद 6 सितंबर को उन्हें रायपुर की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 15 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पूर्व मंत्री और विधायकों के बेटों के साथ संबंध

पुलिस ने जांच के दौरान नव्या मलिक और उसके कनेक्शन का खुलासा किया है, जिसमें बताया गया है कि नव्या कई बार पूर्व मंत्री के बेटे, विधायक के बेटे और भतीजे के साथ राजसी फार्महाउस में नाइट पार्टी में मौजूद रही। इसके अलावा, रायपुर के पेट्रोल पंप संचालक से भी नव्या के संबंध मिले हैं। यह कनेक्शन कुल मिलाकर ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करता है।

What's your reaction?

Related Posts